लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा अन्य विपक्षी नेताओं ने रावत और अन्य की मौत पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 22:08 IST

Open in App

लखनऊ, आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर शोक जताया है।

राज्यपाल पटेल ने भारतीय सशस्त्र बलों के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘सीडीएस बिपिन रावत सच्चे देश भक्त थे। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी शोक संवेदनाएं हेलीकॉप्टर दुर्घटना के सभी मृतकों के परिजनों से सम्बद्ध करती हूं।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) जनरल बिपिन रावत जी व उनकी धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में रावत जी सदैव याद किए जाएंगे। उनका असामयिक निधन राष्ट्र के लिये अपूरणीय क्षति है।’’

योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सैन्य अधिकारियों एवं कर्मियों का आज हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन अत्यंत दुःखद है। असमय दिवंगत हुए माँ भारती के कर्मनिष्ठ सपूत राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को परमधाम में स्थान दें। ॐ शांति!’’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा, ''कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ, जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य की मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! जनरल रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन। कुन्नूर में सेना के हेलीकॉप्टर के हादसे की ख़बर देश के लिए बेहद चिंतनीय एवं दुखद है। सभी के सुरक्षित जीवन के लिए हृदय से प्रार्थना।''

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, ''देश के सर्वोच्च 5 स्टार रैंक के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ व पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित कई सैन्य अफसरों की आज तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत अति दुखद व जबरदस्त क्षति। मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उनके परिवार व अन्य सभी को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।''

गौरतलब है कि तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ट्रेन शौचालय से बाहर निकल रही थी महिला, तभी कटिहार जंक्शन पर अचानक उमड़ी भीड़; फिर हुआ कुछ ऐसा...

भारतGujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन विभाग पर किया हमला, 47 अफसर घायल

क्रिकेटYear Ender 2025: क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए ये साल रहा शानदार, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Air Pollution: 11वीं तक सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई, 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम; दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

भारतVIDEO: राहुल गांधी ने GOAT इंडिया टूर के दौरान उप्पल स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात

भारतKerala local body polls: केरल निकाय चुनाव में जीत पर कांग्रेस ने कहा- ‘लाल किलों’ के ढहने की हुई शुरुआत

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?