लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 13:54 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जून ‘उड़न सिख’ के रूप में मशहूर धावक मिल्खा सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।

सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है । शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उड़न सिख के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह ने अपनी गति से विश्व में भारत का नाम रोशन किया।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि मैं अपनी संवेदनायें शोक संतप्त परिजनों के साथ सम्बद्ध करती हूं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा, ''सुविख्यात धावक और 'पद्मश्री' से सम्मानित 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!''

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ''भारत के जाने-माने एथलीट एवं 'फ़्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह जी के कोरोना से निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।''

गौरतलब हैं कि कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में शुक्रवार रात निधन हो गया । इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे