लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने अरुणाचल के पहले राज्य विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां जल्दी शुरू करने को कहा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:03 IST

Open in App

ईटानगर, 24 सितंबर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (एपीएसयू) में शिक्षण संबंधी गतिविधियां जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए ताकि छात्रों को अवसर मिल सकें।

राजभवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने राज्य के शिक्षा मंत्री तबा तेदीर के साथ मुलाकात में कहा कि राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय छात्रों को अवसर प्रदान करेगा, खासकर उन छात्रों को जो उच्च अध्ययन के लिए अरुणाचल प्रदेश से बाहर जाने का खर्च नहीं उठा सकते हैं।

एपीएसयू अरुणाचल प्रदेश का पहला राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय है। सीमावर्ती राज्य में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और कुछ निजी विश्वविद्यालय हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने कहा कि सरकारी विश्वविद्यालयों की क्षमता के पूरक के रूप में बेहतर बुनियादी ढांचा, अच्छे शिक्षक और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं वाले निजी विश्वविद्यालयों की आवश्यकता है।

मिश्रा ने निजी संस्थानों की उचित निगरानी का आह्वान करते हुए कहा, "राज्य सरकार को पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति देने से पहले निजी विश्वविद्यालयों के बुनियादी ढांचे, संकायों की अरुणाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के माध्यम से निगरानी करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए