लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने बंगाल सरकार से बीजीबीएस से आकर्षित निवेश पर श्वेत पत्र जारी करने को कहा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:37 IST

Open in App

कोलकाता, नौ नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार से बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) पर एक श्वेत पत्र लाने का आह्वान किया, जिसमें उन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य में आकर्षित किए गए निवेश का विवरण हो।

बीजीबीएस के पांच संस्करणों के परिणामस्वरूप राज्य को प्राप्त वास्तविक निवेश के बारे में एक साल पहले तत्कालीन वित्त मंत्री से मांगी गई जानकारी न उपलब्ध कराये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की शानदार सफलता जमीनी हकीकत से कोसों दूर है।

कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद राज्य सरकार अप्रैल 2022 में बीजीबीएस का एक और संस्करण आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

धनखड़ ने निवेश के लिए कानून का शासन, मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान अनिवार्य करार देते हुए कहा कि इन मोर्चों पर बहुत कुछ करने की जरूरत है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "यह हमारा दायित्व है कि हम तथ्यों की पवित्रता रखें और केवल विज्ञापनों और बयानों के माध्यम से कार्यों का प्रदर्शन न करें’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यपाल से आग्रह किया था कि वह राज्य को औद्योगिक निवेश के लिए बेहतरीन राज्य के तौर पर आगे बढ़ाएं और उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विदेश यात्रा के लिए सहमति भी जताई थी।

राज्यपाल ने पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा था कि उन्होंने पहले विभागीय सचिव और फिर वित्त मंत्री से बीजीबीएस के पांच संस्करणों की जानकारी मांगी थी, लेकिन वह नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?