लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने बालासुब्रमण्यम को आंध्र प्रदेश विधान परिषद का प्रोटेम सभापति नियुक्त किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:26 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 18 जून आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शुक्रवार को वरिष्ठ सदस्य वितापु बालासुब्रमण्यम को राज्य विधान परिषद का प्रोटेम सभापति नियुक्त किया।

बालासुब्रमण्यम का विधान परिषद में तीसरा कार्यकाल है और वह प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा के सदस्य हैं। बता दें कि विधान परिषद के अबतक सभापित रहे एमए शरीफ पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए थे और उप सभापति रेड्डी सुब्रमण्यम ने भी शुक्रवार को अपना पद छोड़़ दिया जिस वजह से नए सभापति के चुनाव तक प्रोटेम सभापति नियुक्त करने की जरूरत पड़ी।

तेलुगु देशम पार्टी के छह अन्य सदस्य और राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक उम्मारेड्डी वेंकटेश्वर (पूर्व केंद्रीय मंत्री) भी शुक्रवार को छह साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सेवानिवृत्त हुए।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद 58 सदस्यीय है और इस समय वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी के 15-15 सदस्य है। हालांकि, चार नामांकित सदस्यों के शपथ लेते ही सत्तारूढ़ पार्टी बहुमत में आ जाएगी।

प्रोटेम सभापति राज्यपाल कोटे से नामांकित हुए चार सदस्यों को सोमवार को पद की शपथ दिलाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो