लाइव न्यूज़ :

निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपतियों और कुलपतियों से राज्यपाल नाराज

By भाषा | Updated: December 24, 2021 13:42 IST

Open in App

कोलकाता, 24 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राजभवन में उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपतियों और कुलपतियों के शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताई।

राज्यपाल ने इससे पहले उन कुलाधिपतियों और कुलपतियों को 20 दिसंबर को होने वाली एक बैठक के लिए आमंत्रित किया था। बाद में उसकी तारीख बदल दी गई और बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया था क्योंकि निजी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कोविड-19 के हालात के तहत इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी।

धनखड़ ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि निजी विश्वविद्यालयों के 11 कुलपति और कुलाधिपति राज्यपाल के साथ एक बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आए। इसी तरह की स्थिति जनवरी, 2020 में भी पैदा हुई थी, जब राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आमंत्रित किया गया था।

राज्यपाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ यह स्थिति चिंताजनक है और यह शासक के नियम की तरफ इशारा करती है न कि कानून के नियम की तरफ। इस तरह की परिदृश्य को व्यक्त नहीं किया जा सकता।’’

वीडियो में राजभवन में बैठक के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं। धनखड़ ने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक है क्योंकि राज्यपाल-विजिटर के साथ आयोजित बैठक में निजी विश्ववि्दयालय के कुलाधिपति और कुलपति नहीं आए।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार कुलाधिपति को दरकिनार कर कुलपतियों की नियुक्ति कर रही है और उन्हें इस घटनाक्रम पर कड़ा रुख अपनाने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा कि वह इन सभी नियुक्तियों पर फिर से विचार किए जाने का निर्देश देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित