लाइव न्यूज़ :

राज्‍यपाल आंनदीबेन पटेल ने 5100 किमी पैदल परिक्रमा की शुरुआत की

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:56 IST

Open in App

लखनऊ, 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन से ‘अतुल्य गंगा परियोजना’ के अंतर्गत प्रयागराज से आज से शुरू होकर 10 अगस्त, 2021 तक चलने वाली 5100 किलोमीटर लंबी पैदल परिक्रमा की ऑनलाइन शुरुआत की।

राजभवन से जारी बयान के अनुसार, इस मौके पर राज्‍यपाल ने कहा, ''गंगा नदी हमारे देश व हमारी संस्कृति की पहचान व अमूल्य धरोहर है और जीवन दायिनी गंगा भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक चिन्तन, जलवायु और अर्थव्यवस्था सभी पर अपनी अमिट छाप छोड़ती है।''

उन्होंने कहा कि गंगा के दोनों तटों पर पौधारोपण करती हुई गांवों और शहरों से गुजरने वाली भारत की सबसे लंबी पदयात्रा से देश में गंगा सहित सभी नदियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही इस यात्रा से गंगा संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता व सहभागित भी बढ़ेगी।

आनंदीबेन पटेल ने गंगा की परिक्रमा के लिए सेना के पूर्व अधिकारियों, संरक्षक मंडल के सभी सदस्यों एवं सहयोगी संगठनों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर कर्नल मनोज केश्वर, लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लोहुमी, सैन्य अभियन्ता गोपाल शर्मा, हीरेन भाई एवं योगेश शुक्ला ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह