लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल आनंदी बेन ने मायावती से उनके घर पर मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:53 IST

Open in App

लखनऊ, 18 नवंबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से उनके आवास पर मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मायावती से लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

बाद में मायावती ने एक ट्वीट कर राज्यपाल का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने लिखा, "अपनी पूज्य माताजी का नयी दिल्ली में अन्तिम संस्कार करने के बाद कल देर रात लखनऊ वापस लौटने पर आज ही उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए यहाँ मेरे आवास आगमन पर उनका धन्यवाद।"

गौरतलब है कि 13 नवम्बर 2021 को मायावती की माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित