लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अभय कृष्ण का इस्तीफा मंजूर किया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:12 IST

Open in App

कोलकाता, 15 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अभय कृष्ण का पश्चिम बंगाल लोक सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त के पद से दिया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

भारतीय सेना की पूर्वी कमान के पूर्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) कृष्ण को पिछले साल जून में पश्चिम बंगाल लोक सेवा अधिकार आयोग का मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया था।

धनखड़ ने ट्वीट किया कि उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) कृष्ण का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है।

कृष्ण के इस्तीफे के कारण के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) कृष्णा 30 सितंबर 2019 को मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

इससे पहले वह एक अगस्त 2017 से लेकर 30 सितंबर 2018 तक पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित