लाइव न्यूज़ :

कोविड की बूस्टर खुराक की जरूरत पर विचार कर रहे सरकार के वैज्ञानिक समूह

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर सरकार के वैज्ञानिक समूह कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक की आवश्यकता पर विचार कर रहे हैं और वे भारत के साथ ही दुनिया भर के सभी आंकड़ों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बूस्टर खुराक के विभिन्न पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक कोविड कामकाजी समूह है जिसने इस संबंध में कई बार चर्चा की है। उन्होंने कहा, "... विचार-विमर्श चल रहा है और हम दुनिया भर के साथ ही भारत के सभी वैज्ञानिक आंकड़ों की समीक्षा कर रहे हैं। हम विचार-विमर्श कर रहे हैं और अपनी नीति तैयार कर रहे हैं।"

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में स्थिति को स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त खुराक के समय और टीकाकरण की उम्र कम करने के संबंध में विज्ञान और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

भूषण ने कहा, "इसलिए हमारा रुख वही है। और जब हम विज्ञान और वैज्ञानिक साक्ष्य कहते हैं, तो मैंने विज्ञान और वैज्ञानिक साक्ष्य के कुछ पहलुओं का उल्लेख किया था। एक पहलू एंटीबॉडी और उनके व्यवहार से संबंधित है। दूसरा पहलू ‘टी-कोशिकाओं’ और उनके व्यवहार से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर