लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क वसूली से सरकार का राजस्व 26.5 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:58 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 नवंबर मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितम्बर) के दौरान देश में अलग-अलग पेट्रोलियम पदार्थों के विनिर्माण पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की वसूली से सरकार का राजस्व करीब 26.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,99,416 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि इस अवधि के दौरान देश में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य ऊंचे स्तरों पर रहे थे।

नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने मंगलवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के प्रणाली एवं आंकड़ा प्रबंधन विभाग ने उन्हें पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क वसूली को लेकर सूचना के अधिकार के जरिये जानकारी दी है।

गौड़ को आरटीआई से मिले ब्योरे के मुताबिक देश में पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान अप्रैल से सितंबर के बीच अलग-अलग पेट्रोलियम पदार्थों के विनिर्माण पर लगभग 1,57,585 करोड़ रुपये का केंद्रीय उत्पाद शुल्क वसूला गया था।

जानकारी के मुताबिक आलोच्य अवधि में केंद्रीय उत्पाद शुल्क का राजस्व एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर 183.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 684.32 करोड़ रुपये, कच्चे तेल पर 3,079.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,377.65 करोड़ रुपये, डीजल पर 1,06,102.55 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,33,455.34 करोड़ रुपये, गैस पर 475.16 करोड़ रुपये से बढ़कर 886.05 करोड़ रुपये और पेट्रोल पर 47,744.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 58,012.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सरकार ने नवंबर की शुरुआत में आम आदमी को महंगाई से कुछ राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की दरों में क्रमश: पांच और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। सरकारी कर राजस्व पर इस कटौती का असर मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के आंकड़ों में दिखाई दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?