लाइव न्यूज़ :

सरकारें लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर गंभीर एवं चिंतित नहीं: मायावती

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:53 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों पर रविवार को आरोप लगाया कि वे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर गंभीर एवं चिंतित नहीं हैं।

बसपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं दूध आदि जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमत जिस तरह लगातार बढ़ रही है, उससे महंगाई आसमान छू रही है और लोगों का जीवन दुःखी एवं त्रस्त कर रही है, लेकिन सरकारें इसके प्रति गंभीर एवं चिंतित नहीं हैं।''

उन्होंने इसे ‘‘अति दु:खद’’ बताते हुए ट्वीट किया, ''देश में हर तरफ छाई गरीबी, बेरोजगारी एवं महंगाई आदि की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकारों को अपनी पूरी शक्ति एवं संसाधन लगाने होंगे, ताकि देश को निराशा के माहौल से निकाला जा सके और विकास को पटरी पर लाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी