लाइव न्यूज़ :

पेगासस मामले में सरकार की ‘संलिप्तता’ की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय की ओर से पेगासस जासूसी प्रकरण की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञ समिति गठित करने के लिए कहे जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि इस मामले में ‘केंद्र सरकार की संलिप्तता’ की सर्वोच्च अदालत की निगरानी में जांच होनी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘पेगासस जासूसी कांड पर राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में पर्दा नही डाला जा सकता क्योंकि यह असल में मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा व निजता” पर सुनियोजित हमले का मामला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हल साफ़ है - उच्चतम न्यायालय के निरीक्षण में मोदी सरकार की पेगासस मामले में संलिप्तता की जांच हो।’’

इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मौखिक रूप से कहा कि वह पेगासस जासूसी प्रकरण की जांच के लिए एक तकनीकी विशेषज्ञ समिति गठित करेगा और इस मामले की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर अगले हफ्ते अंतरिम आदेश पारित करेगा।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आदेश अगले हफ्ते पारित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos