लाइव न्यूज़ :

विदेशों में खालिस्तानी गतिविधियों पर सरकारों को खतरे के बारे में आगाह किया गया है : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी विदेशों में खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की खबरों के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह संबंधित सरकारों के साथ करीबी संपर्क में है और अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए उनसे कदम उठाने को कहा गया है।

खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियों और विदेश में भारतीय मिशनों को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय राजनयिक मिशन परिसरों और उसके कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित देश की सरकार की होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी विरोध प्रदर्शन या धरना होते हैं या कोई सूचना मिलने पर हम अपने परिसरों और इसके कर्मियों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के बारे में कहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक विदेशों में कुछ तत्वों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की बात है..., हम संबंधित सरकारों के करीबी संपर्क में हैं और उन्हें संभावित खतरे के बारे में, अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है और उनसे कदम उठाने का भी आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?