लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 के नए स्वरूप पर सरकार की नजर : पुरी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर की स्थिति पर केंद्र सरकार की नजर है और सभी एहतियात बरती जा रही हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि वहां कोरोना वायरस का ‘‘काफी खतरनाक’’ प्रकार सामने आने के बाद वहां की सभी उड़ानों को रद्द किया जाए।

पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘केजरीवाल जी, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं। सिंगापुर के साथ हमारा एयर बब्बल भी नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत दोनों देशों के बीच कुछ उड़ानें जारी हैं ताकि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके।

पुरी ने कहा, ‘‘हम स्थिति पर अब भी नजर बनाए हुए हैं। सभी एहतियात बरते जा रहे हैं।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत ने 23 मार्च 2020 से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगाई हुई है। बहरहाल, मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है।

इससे पहले केजरीवाल ने आज केंद्र से अपील की कि सिंगापुर से सभी हवाई सेवाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां कोरोना वायरस का नया प्रकार मिला है जिसे बच्चों के लिए ‘‘काफी खतरनाक’’ बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए