लाइव न्यूज़ :

कोरोना पीड़ितों के लिए सरकार के प्रयास जमीनी हकीकत में भी लागू हों : मायावती

By भाषा | Updated: April 26, 2021 11:41 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कोरोना पीड़ितों के लिए केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को जमीनी हकीकत में भी समय से लागू करने की सोमवार को मांग की।

बसपा प्रमुख ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिये देश भर के बसपा कार्यकर्ताओं से अपने सामर्थ्य के अनुसार कोरोना पीड़ितों की मदद का आह्वान किया।

मायावती ट्वीट किया, ''केन्द्र व उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए तथा ऑक्सीजन व दवा आदि की कमी को दूर करने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाये हैं, वह अच्छी बात है, लेकिन ये सब जमीनी हकीकत में भी समय से लागू होने चाहिये। बसपा की यही मांग है।''

सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''पूरे देश में बसपा के लोगों से भी अपील है कि वे अपने आस-पड़ोस में कोविड पीड़ितों की अपने सामर्थ्य के हिसाब से उनकी हर स्तर पर इंसानियत के नाते मदद जरूर करें, लेकिन इस दौरान वे कोरोना नियमों का भी सख्ती से पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर