लाइव न्यूज़ :

सरकार का प्रयास प्रत्यक्ष कर कानून को और सरल बनाना है: निर्मला सीतारमण

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:27 IST

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाल के समय में विभाग की भूमिका में व्यापक बदलाव आया है और वह केवल राजस्व संग्रह संगठन नहीं रहा बल्कि नागरिक केंद्रित प्रतिष्ठान बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा यह निरंतर प्रयास रहा है कि प्रत्यक्ष कर कानून को सरल बनाया जाए।निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसके तहत हमने अपने करदाताओं के लिये नई वैकल्पिक सरल कर व्यवस्था को बढ़ावा देकर प्रमुख कर सुधार किया है। वित्त और कॉरपोट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश में करदाताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिये विभाग की सराहना की।

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का प्रयास प्रत्यक्ष कर कानून को और सरल बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि करदाताओं को एक नई सरल कर व्यवस्था का विकल्प देने जैसे कुछ महत्वपूर्ण सुधार किये गये हैं। वित्त मंत्री ने 160वें आयकर दिवस पर अपने संदेश में करदाताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान उठाये गये कदमों के लिए विभाग की सराहना की।

विभाग ने विभिन्न प्रकार के नियमो के अनुपालन जरूरतों में छूट दी है और इकाइयों की नकदी की चिंता को भी दूर किया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कर प्रशासन को करदाताओं के अनुकूल और पारदर्शी बनाया है, साथ ही स्वैच्छिक अनुपालन को सुगम बनाने के लिये कदम उठाया है जो सराहनीय है।

सीतारमण ने कहा कि हाल के समय में विभाग की भूमिका में व्यापक बदलाव आया है और वह केवल राजस्व संग्रह संगठन नहीं रहा बल्कि नागरिक केंद्रित प्रतिष्ठान बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा यह निरंतर प्रयास रहा है कि प्रत्यक्ष कर कानून को सरल बनाया जाए। इसके तहत हमने अपने करदाताओं के लिये नई वैकल्पिक सरल कर व्यवस्था को बढ़ावा देकर प्रमुख कर सुधार किया है।

उनके पास (करदाताओं) अब पुरानी कर व्यवस्था या नई सरल प्रणाली के चयन का विकल्प है।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने छूटों को समाप्त कर कंपनी कर की दरों को कम किया है। साथ ही कंपनियों को विनिर्माण शुरू करने के लिये प्रोत्साहित किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर कदम उठाया है ताकि ईमानदार करदाताओं के लिये चीजें आसान हो और राजस्व की चोरी पर लगाम लगाया जा सके। मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि विभाग देश की वृद्धि और समृद्धि में अहम भूमिका निभात रहेगा बल्कि.... पेशेवर होने के नये मानदंड पेश करेगा।’’

वित्त और कॉरपोट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश में करदाताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिये विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग ने अपने कामकाज के सभी मोर्चे पर प्रक्रियाओं को सरल बनाया है।

वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने भी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने और 26एएस फार्म में सुधार, पहले से भरे रिटर्न, बिना आमने-सामने आये आकलन जैसे उपायों के जरिये विवेकाधीन शक्तियों के बिना मतलब उपयोग की गुंजइश को समाप्त करने को लेकर विभाग को सराहा। सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) के चेयरमैन पी सी मोदी ने करदाताओं के लिये अनुपालन अनुभव को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी।  

टॅग्स :निर्मला सीतारमणइंडियाआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया