लाइव न्यूज़ :

नये कृषि कानूनों को स्थगित रखने का ‘खोखला’ है सरकार का आश्वासन :येचुरी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को दावा किया कि तीन नये कृषि कानूनों को स्थगित रखने का केंद्र सरकार का आश्वासन ‘‘खोखला’’ है। साथ ही, उन्होंने पूछा कि क्या पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव दिया गया है?

उल्लेखनीय है कि सरकार और किसानों के बीच शुक्रवार को वार्ता उस वक्त अटक गई, जब किसान संगठनों के नेता तीनों नए कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दिए जाने की अपनी मांग पर लगातार अड़े रहे। हालांकि, केंद्र ने उनसे कहा कि वह इन कानूनों के क्रियान्वयन को 12 से 18 महीने तक स्थगित रखने के अपने प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार है।

येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘‘सरकार के हठ के चलते 11वें दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध जारी है। राजपत्रित कानूनों को स्थगित नहीं रखा जा सकता। वे रद्द किये जाने तक लागू रहते हैं। इसलिए, उन्हें स्थगित रखने का आश्वासन खोखला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र