लाइव न्यूज़ :

तोमर के बयान से सरकार का अहंकार प्रदर्शित होता : सुरजेवाला

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:18 IST

Open in App

जींद, नौ जून कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि यह दिखाता है कि सरकार ‘अंहकारी’ और ‘सत्ता के नशे में चूर’ है।

तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर में कहा था कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के विकल्प को छोड़ सभी मुद्दों पर किसानों से बातचीत को तैयार है।

सुरजेवाला ने कहा देश के कृषि मंत्री ने एक अहंकारी नेता का परिचय दिया है और किसानों की मांगों को खारिज करने वाला बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि केंद्र का अहंकार हिमालय से भी बड़ा है जिसको देश के 62 करोड़ अन्नदाता नजर नहीं आते।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के 25 लाख करोड़ के कृषि कारोबार को केवल तीन उद्योगपतियों को सौंपना चाहती है।

उन्होंने कहा कि मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी), मनोहर (हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर) व दुष्यंत चौटाला (उप मुख्यमंत्री)आज भूल गए हैं कि किसान को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा कर वे सत्ता में आए थे।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा व जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल में बंद किसान नेता दलबीर सिंह की जमानत पर बहस करने के लिए रणदीप सुरजेवाला बतौर वकील एडीजे गुरविंद्र कौर की अदालत में उपस्थित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया