लाइव न्यूज़ :

देश के छह राज्यों में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए भेजी टीमें

By अभिषेक पारीक | Updated: July 2, 2021 13:30 IST

भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है, लेकिन कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामलों में इजाफे ने केंद्र सरकार को चिंता में डाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमण के मामले छह राज्यों में बढ़ रहे हैं। सरकार ने संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए टीमें भेजी हैं। सरकार को रिपोर्ट देने के साथ ही जरूरी उपायों के बारे में भी बताएंगी। 

भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है, लेकिन कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामलों में इजाफे ने केंद्र सरकार को चिंता में डाल दिया है। जिसके बाद सरकार ने छह राज्यों में टीमे भेजी हैं। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यह टीमें कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम के लिए भेजी गई है। साथ ही यह टीमें केंद्र सरकार को राज्य की स्थिति को लेकर रिपोर्ट भी देंगी। 

यह टीम राज्य में कोविड-19 मैनेजमेंट, निगरानी, कंटेनमेंट ऑपरेशंस और टेस्टिंग जैसे कार्यों को देखेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय टीम इन छह राज्यों में कोविड की स्थिति का मूल्यांकन करेगी। साथ ही जरूरी उपायों के बारे में बताएगी। 

अप्रैल में भी की थी टीमों की तैनाती

कोरोना के नए मामले जिन राज्यों में ज्यादा आ रहे हैं, उनमें केरल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य भी शामिल हैं। दूसरी लहर के वक्त इन राज्यों में काफी मामले सामने आए थे। साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में मामले बढ़ने को भी सरकार ने गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि सरकार ने इन राज्यों में टीमों की तैनाती की है। अप्रैल में दूसरी लहर के वक्त भी सरकार ने ऐसा ही किया था। 

भारत में चार लाख की मौतें

पिछले चौबीस घंटे में देश में कोरोना वायरस से 853 मौतें हुई हैं। जिसके बाद भारत दुनिया का ऐसा तीसरा देश बन गया है, जहां पर कोविड-19 के कारण चार लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत से ज्यादा मौतें अभी अमेरिका और ब्राजील में हुई हैं। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण कुल 4,00,312 लोगां की मौत हुई है। वहीं अमेरिका में 6.05 लाख और ब्राजील में 5.2 लाख लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह