लाइव न्यूज़ :

सीएपीएफ जवानों के लिए बेहतर स्वास्थ्य, अवकाश सुनिश्चित करने पर काम कर रही है सरकार: शाह

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:08 IST

Open in App

जैसलमेर (राजस्थान), चार दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और परिवार के साथ बिताये जाने वाले समय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है, जो बहुत कठिन परिस्थितियों में भारत के सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 'रोहिताश' चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ‘‘सरकार उन सैनिकों के कल्याण के लिए सब कुछ करेगी जो मातृभूमि की रक्षा में अपने जीवन के सुनहरे दिन बिताते हैं।’’

शाह राज्य के जैसलमेर की दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह अपने दौरे की पहली रात 'रोहिताश' सीमा चौकी पर बिता रहे हैं, जहां वह 'बड़ा खाना' (दावत) के दौरान जवानों के साथ भोजन करेंगे।

शाह ने शाम को एक 'सैनिक सम्मेलन' में सैनिकों से कहा, ‘‘मैं आज रात यहां आपके साथ इस चौकी पर रुकने वाला हूं और यह आपकी कठिनाइयों को समझने और समस्याओं को कम करने के तरीके खोजने का प्रयास है।’’

उन्होंने कहा कि रोहिताश चौकी पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान बीएसएफ और सेना के जवानों के गौरव और बहादुरी की गवाह है। शाह ने कहा कि उनकी सरकार ने जवानों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए एक बिंदु बनाया है और इसीलिए 'आयुष्मान सीएपीएफ' योजना शुरू की गई है।

मंत्री ने कहा, ‘‘आप केवल एक कार्ड स्वाइप करके अपने परिवारों के लिए सभी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं...यह नयी योजना बीएसएफ जैसे बलों पर प्रशासनिक बोझ को कम करेगी, पहले के विपरीत जब उन्हें कई स्वास्थ्य बिलों का भुगतान करना पड़ता था।’’

आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए, शाह ने कहा कि 2 दिसंबर तक विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों के बीच 25 लाख 'आयुष्मान सीएपीएफ' स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ में साढ़े चार लाख कार्ड बांटे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन कार्डों को अगले साल फरवरी तक वितरित करना चाहते हैं, जिससे जवानों और उनके परिवारों को, प्रत्येक कर्मियों और उनके परिजनों को आसान स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीएपीएफ कर्मियों के लिए आवास संतुष्टि स्तर में सुधार करने के लिए भी काम कर रहे हैं और 2024 तक काफी प्रगति हासिल की जाएगी और हम वैज्ञानिक रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहे हैं कि प्रत्येक जवान को हर साल अपने परिवारों के साथ 100 दिन बिताने का मौका मिले।’’

शाह ने बीएसएफ जवानों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सोचा है कि उन्होंने बल में काम करने का कठिन काम क्यों चुना और उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘‘ताकि देश के 130 करोड़ नागरिक रात में अच्छी नींद ले, क्योंकि वे जानते हैं कि आप मोर्चों की रखवाली कर रहे हैं ... उन्हें आप पर भरोसा है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘आप इस विश्वास के महत्व को नहीं समझ सकते..मोदी सरकार आपकी कड़ी मेहनत को स्वीकार करने के लिए बहुत ईमानदार और विनम्र प्रयास कर रही है।’’

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है और वह वैश्विक व्यवस्था में अपनी योग्य स्थिति का दावा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने जवानों से कहा, ‘‘हमें इस प्रयास में सफलता मिल रही है..देश में सभी विकास चल सकते हैं क्योंकि आप देश की आंतरिक सुरक्षा को इतनी अच्छी तरह सुनिश्चित कर रहे हैं।’’

मंत्री ने सीएपीएफ जवानों के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे उनके बच्चों के लिए चिकित्सा शिक्षा में सीटों का आरक्षण, 'भारत के वीर' कल्याण कोष और विकलांगता या मृत्यु के मामले में किए गए विभिन्न अन्य भुगतानों के बारे में बताया।

रविवार को शाह यहां बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह और परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। मंत्री परेड की सलामी लेंगे और सैनिकों को संबोधित करेंगे।

इससे पहले दिन में शाह ने यहां थार रेगिस्तान स्थित 'तनोट माता' मंदिर में दर्शन किये। बीएसएफ मंदिर का प्रबंधन करती है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित है।

ऐसा कहा जाता है कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ था, जबकि पाकिस्तानी सेना द्वारा इस क्षेत्र में करीब 450 गोले दागे गए थे। तब से, देवी मां को सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों की रक्षक माना जाता है।

सैनिकों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद मंत्री ने मंदिर में प्रार्थना की और बाद में 'तनोट विजय स्मारक' पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

बीएसएफ जवानों के साथ इस संवाद से पहले, मंत्री को महानिदेशक (डीजी) पंकज कुमार सिंह सहित अर्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑपरेशन और सीमा क्षेत्र की सामान्य सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

लगभग 2.65 लाख कर्मियों वाले बीएसएफ का गठन 1 दिसंबर, 1965 को की गई थी और इसका प्राथमिक कार्य पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती भारतीय सीमा की रक्षा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग