बोधगया के विकास की योजना पर काम कर रही सरकार: पर्यटन मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:44 IST2021-10-07T22:44:07+5:302021-10-07T22:44:07+5:30

Government working on development plan of Bodh Gaya: Ministry of Tourism | बोधगया के विकास की योजना पर काम कर रही सरकार: पर्यटन मंत्रालय

बोधगया के विकास की योजना पर काम कर रही सरकार: पर्यटन मंत्रालय

बोधगया (बिहार), सात अक्टूबर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल बोधगया को पूरे साल गुलजार रहने वाले पर्यटन स्थल रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि विभाग वहां आवश्यक बुनियादी ढांचे और सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के गया जिले में बोधगया मुख्य रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए बुजुर्गों को आकर्षित करता है लेकिन युवाओं को भी आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बोधगया में मंगलवार को पर्यटन पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया था और इसमें पर्यटन मंत्रालय में पर्यटन महानिदेशक जी कमला वर्धन राव के साथ केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।

राव ने कहा कि सरकार बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिस पर सरकार काम कर रही है।

महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया में स्थित है। भगवान बुद्ध को यहां एक पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

सम्मेलन बुनियादी ढांचे के विकास और हवाई, रेल और सड़क संपर्क को बढ़ावा देने पर केंद्रित था।

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और बिहार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के सहयोग से एक बौद्ध पर्यटन सर्किट विकसित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government working on development plan of Bodh Gaya: Ministry of Tourism

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे