लाइव न्यूज़ :

सरकार विपक्षी दलों के खिलाफ दर्ज राजनीतिक मुकदमे वापस ले : मायावती

By भाषा | Updated: December 25, 2020 11:52 IST

Open in App

लखनऊ, 25 दिसंबर देश में नये कृषि क़ानूनों को वापस लेने की मांग और आंदोलन के बीच शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती ने विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ दर्ज राजनीतिक मुकदमों को वापस लेने की उत्‍तर प्रदेश सरकार से मांग की है।

मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा के लोगों के ऊपर ''राजनीतिक द्वेष'' की भावना से दर्ज मुकदमे वापिस होने के साथ ही, सभी विपक्षी पार्टियों के लोगों पर भी ऐसे दर्ज मुकदमें भी जरूर वापिस होने चाहिए। बीएसपी की यह मांग।''

इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता हरिश्‍चंद्र श्रीवास्‍तव ने भाषा से कहा ''राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे गुण धर्म के आधार पर जिला स्‍तर की कमेटी शासन को भेजती है और राज्‍य कमेटी विधिक परीक्षण के बाद ही उसकी वापसी की संस्‍तुति करती है। यह कोई राजनीतिक निर्णय नहीं बल्कि विधिक व प्रशासनिक होता है।''

उन्‍होंने कहा कि '' बहन जी अगर बसपा के अपने शासनकाल के कार्यप्रणाली में झांकती तो वह इस तरह की मांग नहीं करती, क्‍योंकि उनका कार्यकाल घोटालों से भरा कुशासन का जीवंत प्रमाण है।''

मायावती के इस ट्वीट पर आम लोगों ने भी तेजी से प्रतिक्रिया शुरू कर दी है। मोहम्‍मद शरीफ भट्टी ने ट्वीट किया '' सिर्फ नेताओं के ही क्‍यूं आम जनता के मुकदमे भी सरकार वापस ले और जो दलित मुस्लिम गरीब सरकार के खिलाफ बोलने पर जेल में बंद हैं, सबको जेल से बाहर करो, केस खत्‍म करो।''

एक अन्य व्यक्ति राजा विक्रम देव ने ट्वीट किया, '' बहिन जी आप मांग ही करती र‍हेंगी या इनके खिलाफ आगे भी आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल