लाइव न्यूज़ :

सरकार मुद्दों का हल करने के लिए किसानों के साथ बात करने को इच्छुक है : पुरी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बैठ कर बातचीत करने और मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार इच्छुक है।

पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के हजारों की संख्या में किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डर सहित दिल्ली से लगी अन्य सीमाओं पर पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

एचडीसीसीआई के एक ऑनलाइन कार्यक्रम में पुरी ने कहा, ‘‘मुझे इस बात से दुख हो रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पता ही नहीं है कि वे किस चीज का विरोध कर रहे हैं... सरकार अभी भी सभी किसानों को संदेश भेज रही है कि कृपया आएं और बात करें।’’

उन्होंने कहा कि (किसानों की) तीन मांगें हैं--एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) समाप्त नहीं किया जाए, मंडिया बरकरार रहें और कोई भी गुप्त तरीके से किसानों की जमीन पर कब्जा ना कर सके-- ये सभी स्वीकार कर ली गई हैं।

पुरी ने कहा, ‘‘एक बहुत बड़ी गलतफहमी हुई है... हम किसी के भी साथ बैठ कर बात करने और समाधान निकालने को इच्छुक हैं।’’

नागर विमानन मंत्री ने विश्वास जताया कि घरेलू उड़ानों का परिचालन दिसंबर के अंत तक या फिर 2021 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) तक उड़ानें ‘‘कोविड-19 से पहले की स्थिति में पहुंच जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि मार्च में लॉकडाउन के साथ ही देश में सभी सामान्य यात्री उड़ानों को बंद कर दिया गया था और वह 25 मई से महज 30,000 यात्री प्रतिदिन की क्षमता से शुरू हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ही दिन पहले एक दिन में 2,53,000 से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की...मुझे विश्वास है कि दिसंबर के अंत तक या फिर 2021 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) तक स्थिति कोविड-19 के पहले जैसी हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग