लाइव न्यूज़ :

सरकार आंबेडकर के जीवन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर के नाटक का आयोजन करेगी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली सरकार पांच जनवरी को जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में बाबा साहेब बी आर आंबेडकर के जीवन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक नाटक का मंचन करवाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए केजरीवाल ने कहा कि नाटक में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि 100 फुट लंबे मंच पर नाटक के 50 शो होंगे और लोगों को उनमें नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

केजरीवाल ने कहा, “यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि बाबासाहेब आंबेडकर सबसे अधिक शिक्षित भारतीय थे। उन्होंने 65 विषयों में स्नातकोत्तर किया और डॉक्टरेट की दो उपाधि प्राप्त की। वह नौ भाषाएं जानते थे और उनके पास एक निजी पुस्तकालय था, जिसमें 50,000 पुस्तकें थीं।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह देश के हर गरीब बच्चे को शिक्षित करने के आंबेडकर के सपने को पूरा करेंगे।

भारत के पहले कानून मंत्री और देश के संविधान के निर्माता, आंबेडकर ने सामाजिक सुधारों और समाज के सबसे उपेक्षित तबकों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया। 1956 में उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने ‘‘बाबासाहब तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा’’ का नारा देते हुए कहा, “बाबासाहब का एक सपना था कि हर बच्चे को संघर्ष किए बिना अच्छी शिक्षा मिले। मैंने अब एक प्रण लिया है कि मैं उनका सपना पूरा करूंगा। 70 साल हो गए हैं और अभी भी इस देश के गरीबों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है।’’

गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना चलाती है जिसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणियों के मेधावी छात्रों को आईआईटी-जेईई, नीट, सीएलएटी, सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी संस्थानों से मुफ्त कोचिंग मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया