लाइव न्यूज़ :

सरकार पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की ही सिफारिश करेगी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 27, 2021 13:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए कोविड महामारी के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की सिफारिश केंद्र से करेगी।

केजरीवाल ने पुद्म पुरस्कारों के लिए आम लोगों से 15 अगस्त तक डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की सिफारिश करने को कहा। केजरीवाल ने इसके लिये एक ई-मेल आईडी भी जारी की है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाली खोज एवं स्क्रीनिंग समिति लोगों से पद्म पुरस्कारों पर मिली सिफारिशों पर अंतिम निर्णय लेगी और उन्हें केंद्र सरकार को भेजेगी।

केजरीवाल ने कहा, “हम चाहते हैं कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके काम और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लोगों की वायरस से जान बचाने के दौरान कोविड से संक्रमित हुए और अपनी जान गंवा दी। पूरा देश और मानवता उनका ऋणी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं