लाइव न्यूज़ :

सरकार पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की ही सिफारिश करेगी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:33 IST

Open in App

:दूसरे पैरा में शब्द सुधार के साथ रिपीट:

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए कोविड महामारी के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की ही सिफारिश केंद्र से करेगी।

केजरीवाल ने पद्म पुरस्कारों के लिए आम लोगों से 15 अगस्त तक उन डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के नामों की सिफारिश करने को कहा जो सम्मानित होने का हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाली खोज एवं स्क्रीनिंग समिति लोगों से पद्म पुरस्कारों पर मिली सिफारिशों पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

केजरीवाल ने कहा, “हम चाहते हैं कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके काम और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लोगों की वायरस से जान बचाने के दौरान कोविड से संक्रमित हुए और अपनी जान गंवा दी। पूरा देश और मानवता उनकी ऋणी है।”

केजरीवाल ने कहा, “मैं कई डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को जानता हूं जो घर नहीं गए और हमारी जान बचाने के लिए दिन-रात काम करते रहे। उन्हें सम्मानित करने और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाने का समय आ गया है।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार को सिफारिशें भेजने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। लोग 15 अगस्त तक हमें अपनी सिफारिशें भेज दें ताकि चयनित नामों को केंद्र को समय पर भेजा जा सके।”

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, लोक सेवा आदि के क्ष्रेत्र में प्रदान किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?