लाइव न्यूज़ :

सरकार अनुसूचित जाति के छात्रों के उत्थान के लिए श्रेष्ठ योजना शुरू करेगी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 00:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्र सरकार अनुसूचित जाति (एससी) के मेधावी छात्रों को प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण आवसीय शिक्षा उपलब्ध कराके उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान व समग्र विकास के लिए सोमवार को ‘श्रेष्ठ’ योजना की शुरुआत करेगी।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा (श्रेष्ठ) योजना अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए सक्षम बनाएगी और कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों में स्कूल छोड़ने की दर को नियंत्रित करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्‍से के रूप में डॉ बीआर आंबेडकर की याद में छह दिसम्‍बर को महापरिनिर्वाण दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने बताया “ कार्यक्रम संसद भवन में शुरू होंगे, जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद बौद्ध भिक्षु धम्म का पाठ करेंगे और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत और नाटक प्रभाग द्वारा संसद में डॉ. आंबेडकर को समर्पित विशेष गीतों को प्रस्‍तुत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग