लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु सुरक्षित शहर परियोजना विवाद मामले में सरकार हस्तक्षेप करेगी : गृह मंत्री

By भाषा | Updated: December 27, 2020 19:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 दिसंबर बेंगलुरु सुरक्षित शहर परियोजना को लेकर कर्नाटक के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करेगी।

यहां पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा, ‘‘इस बारे में जानकारी लेने के लिए मैं मुख्य सचिव टी. एम. विजय भास्कर और पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद से बात कर चुका हूं। वे फैसला लेंगे कि क्या निर्देश और आदेश देने हैं।’’

निर्भया निविदा आमंत्रण समिति और निविदा छंटनी समिति के चेयरमैन अवर पुलिस आयुक्त हेमंत निम्बाल्कर ने आरोप लगाया है कि किसी ने खुद को गृह सचिव डी. रुपा बताकर गोपनीय सूचना प्राप्त करने का प्रयास किया है जो उनके अनुसार ‘अवैध हस्तक्षेप है।’

इस पर प्रतक्रिया देते हुए पुलिस महानिरीक्षक रैंक की आईपीएस अधिकारी रुपा ने कहा कि उन्होंने निविदा के दस्तावेज देखे हैं और उनमें कई अनियमितताएं हैं।

इसे भंडाफोड़ करने वाला कार्य बताते हुए रुपा ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की है कि निविदा में किसी विशेष कंपनी का पक्ष लिया जा रहा है।

इसके बाद सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत को प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप की जांच करने को कहा।

निम्बाल्कर ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि यह बात झूठ है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को गलत तरीके से बाहर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे