लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर बस हादसे में बचाव कार्य में मदद करने वालों को सम्मानित करेगी सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:05 IST

Open in App

जयपुर, 11 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर सड़क दुर्घटना में अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य लोगों का जीवन बचाने वाले स्थानीय लोगों को जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रशासन को बृहस्पतिवार को निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 38 अन्य लोग घायल हो गये थे। भांडियावास गांव के पास एक बस एवं एक ट्रक की आमने सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘बुधवार को बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना एक भीषण हादसा था, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। मैं इन सभी (मृतकों) के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में कई स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलते हुए अन्य लोगों की जान बचाई। ये सभी धन्यवाद के पात्र हैं।’’

गहलोत ने प्रशासन को बचाव अभियान में मदद करने वाले इन सभी लोगों को जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू