लाइव न्यूज़ :

भटके युवकों की मुख्यधारा में वापसी पर सम्मानित जीवन जीने में मदद करेगी सरकार : सोरेन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 00:04 IST

Open in App

रांची, 14 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि विभिन्न कारणों से मुख्यधारा से भटक गए युवकों से आग्रह है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं, सरकार उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का साधन और रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन देती है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने आज राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उक्त बात कही।

मुख्यधारा से भटके युवाओं से वापसी की अपील करते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘‘‘मुख्यधारा में लौटने वाले युवकों को सरकार सम्मान के साथ जीने का अधिकार और रोजगार उपलब्ध कराएगी।’’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपने वीर पुलिस जवानों पर गर्व है। झारखंड जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्र वाले राज्य में हमारे पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने जिस कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस से विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘लोगों की रक्षा और समाज में शांति कायम रखने के दौरान आपने जो मनोबल दिखाया है, वही हमारी ताकत है। इसी के बल पर राज्य की लगभग सवा तीन करोड़ आबादी अमन और चैन से रह रही है।’’

मुख्यमंत्री ने आज पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों के परिजनों को संबोधित किया। उन्होंने समारोह में 57 पुलिस पदाधिकारियों /जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पदक देकर सम्मानित किया। इनमें एक पुलिस पदाधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक, 27 पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 29 पुलिस पदाधिकारी/ कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अलग राज्य बनने के बाद झारखंड की गिनती देश में सबसे ज्यादा उग्रवाद प्रभावित राज्यों में होती थी। लेकिन आपने अपनी ताकत से उग्रवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। आज हम कह सकते हैं कि उग्रवाद को काफी हद तक नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है। इतना ही नहीं, उग्रवाद की आड़ में पनपे असामाजिक और अपराधिक संगठनों को भी आपने करारा जवाब दिया है।’’

इस अवसर पर आयोजित परेड में झारखंड सशस्त्र पुलिस- 1, झारखंड सशस्त्र पुलिस -2, वायरलेस की बटालियन, झारखंड सशस्त्र पुलिस -10 (महिला वाहिनी), इंडियन रिजर्व बटालियन -5, रांची जिला बल और झारखंड जैगुआर की टीम शामिल हुई। इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन- 1, झारखंड सशस्त्र पुलिस बटालियन -10 और झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग की बैंड टीम ने भी भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे