लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकार देगी नि:शुल्क स्मार्ट फोन एवं टैबलेट

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:16 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अक्‍टूबर उत्‍तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए उन्हें टैबलेट और स्‍मार्ट फोन नि:शुल्क मुहैया कराएगी।।

राज्य मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण हेतु नि:शुल्‍क टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना को मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से राज्य सरकार पर प्रारंभिक रूप से 3,000 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ने की संभावना है।

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किए गए फैसलों की जानकारी दी गई। बयान के अनुसार स्मार्ट फोन वितरण योजना में भविष्य में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण हेतु इसमें किसी भी संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा गया कि कोरोना काल में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान ऑनलाइन माध्यमों से ही अपनी शैक्षिक गतिविधियां जारी रख पाए हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण की अपरिहार्य आवश्यकता हर स्तर पर अनुभव की गई है और इसलिए प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्मार्ट फोन/टैबलेट निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस निर्णय से राज्य सरकार पर 3,000 करोड़ रुपए का भार पड़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र