लाइव न्यूज़ :

नक्सली हमले में शहीद राज्य के जवानों के परिजनों को सरकार देगी 50-50 लाख रुपये

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:05 IST

Open in App

लखनऊ, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रविवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने हमले में शहीद हुए अयोध्या के राजकुमार यादव तथा चन्दौली जिले के धर्मदेव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी ने प्रदेश के दोनों शहीद जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है, साथ ही परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिलों की एक सड़क का नामकरण शहीद जवान के नाम पर करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीदों के परिवार के साथ है और इन परिवारों को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग