लाइव न्यूज़ :

पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षण मिशन को पांच वर्षो के लिये बढ़ायेगी सरकार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च सरकार पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अध्यापक और शिक्षण मिशन को अगले पांच वर्ष के लिये बढ़ायेगी । इस प्रस्ताव पर स्थायी वित्त समिति विचार कर रही है ।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसद की स्थायी समिति को यह जानकारी दी ।

पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अध्यापक और शिक्षण मिशन का उद्देश्य शिक्षकों, पठन पाठन,शिक्षक तैयारी, व्यावसायिक विकास, पाठ्यक्रम डिजाइन, आकलन एवं मूल्यांकन पद्धति और प्रभावी शिक्षाशास्त्र के विकास संबंधी अनुसंधान से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक रूप से ध्यान देना है।

मार्च में संसद में पेश स्थायी समिति की रिपोर्ट के अनुसार, पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अध्यापक और शिक्षण मिशन नामक केंद्रीय योजना की शुरूआत दिसंबर 2014 में की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अध्यापक और शिक्षण मिशन योजना को वर्ष 2021-22 से 2025-26 यानि पांच वर्षो तक जारी रखने का प्रस्ताव किया गया है। इसका आकलन स्थायी वित्त समिति करेगी । ’’

इसमें कहा गया है कि इस योजना को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के अनुरूप लागू किया जायेगा ।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने समिति को बताया कि इस योजना का मुख्य ध्यान सेवा पूर्व अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम और क्षमता निर्माण, व्यावसायिक विकास कार्यक्रम, विशिष्ट शिक्षा शोध के माध्यम से सेवा में प्रशिक्षण पर है ।

समिति ने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के उपायों पर भी जोर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां