लाइव न्यूज़ :

सरकार 2024 तक गरीबों को पोषणयुक्त चावल मुहैया कराना सुनिश्चित करेगी : मोदी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 09:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि सरकार कुपोषण की समस्या से निपटने के प्रयासों के तहत मध्याह्न भोजन जैसी विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीबों को वितरित किए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त (फोर्टिफाइड) बनाएगी।

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण गरीब बच्चों का विकास प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए गरीबों को दिए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त बनाया जाएगा।’’

मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2024 तक हर सरकारी योजना के तहत दिए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त बनाएगी, भले ही यह चावल राशन की दुकानों के जरिए मुहैया कराया जाए या फिर मध्याह्न भोजन योजना के तहत उपलब्ध कराया जाए।

वर्तमान में ‘पोषणयुक्त चावल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से इसके वितरण संबंधी केंद्रीय योजना' के लिए चिह्नित किए गए 15 राज्यों में से पांच राज्य इसे प्रायोगिक आधार पर अपने एक-एक जिले में लागू कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ ने पोषक तत्वों के साथ मिश्रित चावल का वितरण चिह्नित किए गए अपने-अपने जिलों में शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू