लाइव न्यूज़ :

सरकार सुनिश्चित करेगी कि खून की कमी से किसी की मौत न हो-हेमन्त सोरेन

By भाषा | Updated: June 15, 2021 00:18 IST

Open in App

रांची, 14 जून झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि उनकी राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि खून की कमी से किसी की मौत न हो।

मुख्यमंत्री झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबधित कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड के ब्लड बैंकों में खून की अक्सर कमी रहती है और समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। सोरेन ने कहा कि आज कुछ जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के निर्माण का शुभारंभ किया गया है और इस कार्य का शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो, इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्तदान हेतु कैलेंडर जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोग सुरक्षित रक्तदान कर सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑड्रे हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर पहुंच कर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos