लाइव न्यूज़ :

सरकार शहरीकरण की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित करेगी आठ नये शहर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी केंद्र सरकार शहरी क्षेत्र के विस्तार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आठ नये शहर विकसित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पंद्रहवें वित्त आयोग ने आठ राज्यों में आठ नये शहर विकसित करने के लिए 8000 करोड़ रूपये के परिव्यय की सिफारिश की है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रालय अपनी तरह की पहली इस परियोजना को लागू करने के लिए विस्तृत रूपरेखा सामने लाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह ग्रीनफील्ड परियोजना होगी तो उन्होंने कहा, ‘‘हां। हम एक तंत्र विकसित करेंगे कि कैसे नये शहर विकसित किये जाएं... सरकार रूपरेखा पर काम करेगी जिसमें छह महीने से लेकर साल भी लग सकता है।’’

उन्होंने कहा कि देश में कई सालों से कोई नया शहर नहीं विकसित हुआ है और वित्त आयोग ने नये शहरों के वास्ते 8000 करोड़ रूपये मंजूर किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो