लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका की संदिग्ध मौत की सरकार उच्च स्तरीय जांच करायेगी : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 23, 2021 09:46 IST

Open in App

रांची, 23 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को राज्य की राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक की संदिग्ध मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के बुधवार को निर्देश दिये।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सोरेन से राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर आज धनबाद के विधायक राज सिन्हा के साथ लायक के पिता पार्था प्रीतम लायक और माता वीना शर्मा लायक ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बंगाल पुलिस अपनी जांच में उसकी मौत को स्वाभाविक बता रही है जबकि इसके पीछे एक बड़ी साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया ।

मुख्यमंत्री ने निशानेबाज के माता-पिता को आश्वासन दिया कि कोनिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की सरकार अपने स्तर पर तहकीकात कराएगी और परिजन को न्याय मिलेगा। जरूरत पड़ने पर बंगाल की सरकार से भी इस मामले में बातचीत करने की बात कही।

सोरेन ने गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को कोनिका लायक मौत मामले की जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन