लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खरीद अब नई कीमत पर, केंद्र सरकार इस दर से खरीद रही कोविड टीका

By वैशाली कुमारी | Updated: July 17, 2021 11:10 IST

कोवैक्सीन की खुराक के लिए 225 रुपये के संशोधित मूल्य पर उपलब्ध होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम 31 जुलाई तक 50 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार रात 10 बजे तक देशभर में करीब 40 करोड़ डोज लगाई गईसरकार ने संकेत दिया था कि वह 21 जून से बदली हुई खरीद योजना के लागू होने के बाद टीके की कीमतों में संशोधन करेगीनई दर के अनुसार कोविशील्ड को सरकार अब 215 रुपये और कोवैक्सीन को 225 रुपये में खरीद रही है

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खरीद के लिए संशोधित मूल्यों पर आदेश जारी किए हैं। नए बदलाव के तहत सरकरा अब प्रति डोज कोविशील्ड 215 रुपये में और कोवैक्सीन 225 रुपये में खरीद रही है। केंद्र पहले 150 रुपये प्रति खुराक पर टीके खरीद रही थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम 31 जुलाई तक 50 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर हैं। टीकाकरण की यह रफ्तार इस साल के अंत तक हमारे लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।" 

इस बीच शुक्रवार रात 10 बजे तक देशभर में करीब 40 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। केंद्र ने जुलाई के लिए 13.5 करोड़ और खुराक की उपलब्धता का संकेत दिया है। सरकारी खरीद के लिए 66 करोड़ खुराक के एक नए आदेश के साथ-साथ केंद्र द्वारा पहले से ही कोविड वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक आरक्षित करने के लिए अतिरिक्त अग्रिम भुगतान से आपूर्ति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि सरकार ने संकेत दिया था कि वह 21 जून से बदली हुई योजना के लागू होने के बाद टीके की कीमतों में संशोधन करेगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “लॉजिस्टिक प्रबंधन को क्षेत्र स्तर पर उत्पादन और उपलब्धता से जोड़ना है, और जब इस समय हर राज्य को अधिक वैक्सीन खुराक की जरूरत है, तो ऐसे समय में केन्द्र अधिक से अधिक टीके उप्लब्ध करवाने के प्रयास में है। प्रत्येक राज्य को लगभग 75% खुराक मुफ्त उपलब्ध करवाने की योजना पर भी काम कर रही है "। 

साथ ही देश में मॉडर्ना वैक्सीन की उपलब्धता पर सरकार ने कहा है कि अभी इस संबंध में बातचीत चल रही है।

टॅग्स :कोविशील्‍डकोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीनकोवाक्सिनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों