लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय से जिला अदालतों तक सभी जिलों में वकीलों के चैम्बर बनवाएगी सरकार:आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:40 IST

Open in App

लखनऊ,26 नवम्बर देश के 71वें संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च न्यायालय से जिला अदालतों तक सभी जिलों में वकीलों के लिए चैम्बर बनाए जाने और न्यायालय आने वाले वादियों के लिए भी उचित व्यवस्थाएं किए जाने की घोषणा की।

लोकभवन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव जुड़े थे। कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन भी किया गया।

योगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह वर्ष हमारे सभी लोगों के लिए विशेष है क्योंकि एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव और दूसरी तरफ चौरी-चौरा का शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में संविधान दिवस का आयोजन भी देश के लिए खास महत्व रखता है।

उन्होंने कहा,‘‘ संविधान ने हम सभी को समान मताधिकार और अन्य अधिकार प्रदान किए हैं, इसलिए हमें संविधान को भी अपने घरों मे वैसे ही रखना चाहिये हम जैसे धार्मिक ग्रंथ को रखते हैं जिससे हर एक भारतीय के मन में संविधान के प्रति सम्मान जागृत हो सके।’’ उन्होंने कहा कि सभी के लिए अपने धर्म के साथ राष्ट्र का भी एक धर्म है।

योगी ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण निधि को डेढ़ से पांच लाख रूपये किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ भारत के संविधान की मूल प्रति को देख कर लगता है कि संविधान निर्माता कितना दूरदर्शी रहे होंगे। अगर इसे भारत की आत्मा कहा जाये तो गलत नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब की स्मृति में स्मारक की आधारशिला रखी। 26 नवम्बर 2015 को देश मे पहली बार संविधान दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया।’’

उन्होंने कहा कि आजादी के समय कुछ लोग ऐसे भी थे जो अंग्रेजों के पिट्ठू बनकर भारत को एक नहीं रखना चाहते थे। ऐसे समय एक बड़ा तबका भारत को एक भारत के रूप में रखने का काम कर रहा था।

योगी ने कहा कि कुछ लोग देश को एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। उन्होंने कहा,‘‘ 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के नागरिकों को संदेह की नजर से देखा जाता था। उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश समझा जाता था लेकिन लेकिन अब स्थितियां बदल गयी हैं। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था नजीर बन गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर