लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी: भूपेश बघेल

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:55 IST

Open in App

अनवारुल हक

वाराणसी, 10 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को उत्तर देगी और प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में सरकार बनेगी, जिससे गरीबों, दलितों और महिलाओं के हक में फैसले होंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने यहां कांग्रेस की ‘किसान न्याय रैली’ में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में किसान, दलितों और महिलाओं के हक में फैसले हुए हैं। मैं समझता हूं कि जब यहां चुनाव होगा तो आप सब उत्तर देंगे और उत्तर यह होगा कि प्रियंका जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और गरीबों, दलितों, जनजातियों और महिलाओं के हक में फैसले होंगे।"

उल्लेखनीय है कि सलमान खुर्शीद और अजय कुमार लल्लू समेत उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न मौकों पर यह कहा है कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के चेहरों को लेकर पार्टी की ओर से अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

कांग्रेस की नगालैंड इकाई के अध्यक्ष के. थेरी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नाम की पैरवी करते हुए गत 14 सितंबर को कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के लोगों को प्रियंका को अपना मुख्यमंत्री चुनने में खुशी होगी।

प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव होने के साथ उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की प्रभारी भी हैं।

बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा के लोग गऊ माता की बात करते हैं,लेकिन आप देख लीजिए कि उत्तर प्रदेश में कितनी गऊ माता सड़कों पर घूम रही हैं। छत्तीसगढ़ में हम तो दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीद रहे हैं...भाजपा के लोग वोट के लिए सिर्फ गऊ माता का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत डरे हुए हैं और विपक्ष के नेताओं को अपने राज्य में दाखिल नहीं होने देते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता