लाइव न्यूज़ :

छह साल से अधिक सजा वाले अपराध के स्थानों पर फोरेंसिक दलों का दौरा अनिवार्य करना चाहती है सरकार: शाह

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:07 IST

Open in App

पणजी, 14 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार छह साल से अधिक कैद की सजा के प्रावधान वाले अपराध के स्थानों पर फोरेंसिक दलों के दौरे को अनिवार्य बनाना चाहती है।

शाह ने यह भी कहा कि फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी है जिसकी वजह से दोष सिद्धि दर प्रभावित होती है और मामलों का ढेर लगता जाता है।

वह दक्षिण गोवा के धारबांदोड़ा गांव में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुर्दांत अपराधियों के मन में यह डर पैदा करना होगा कि वे सलाखों के पीछे होंगे। इसके लिए आपको फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षित लोगों की जरूरत होगी जिनकी कमी है।’’

शाह ने कहा कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करने का है कि छह साल से अधिक कारावास वाले अपराध के स्थानों पर फोरेंसिक दल का दौरा करना अनिवार्य हो। मंत्री ने कहा, ‘‘इसके लिए देश के सभी 600 जिलों में हमारे दल होने चाहिए। सभी दलों में छोटी फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएं होनी चाहिए और प्रत्येक पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर एक मोबाइल फोरेंसिक वाहन होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की बुनियादी संरचना के लिए 30,000 से 40,000 लोगों की जरूरत है।

शाह ने कहा कि दुनिया के पहले फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की परिकल्पना गुजरात में उस समय की गयी थी जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि मैं उस समय उनकी कैबिनेट में गृह मंत्री (गुजरात) था और आज जब एनएफएसयू की आधारशिला रखी जा रही है तो मैं गृह मंत्री हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया