लाइव न्यूज़ :

किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है सरकार : जयन्त

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:10 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि वह कृषि कानूनों को वापस लेने की महीनों से मांग कर रहे किसानों को दरकिनार कर उनके हितों की कीमत पर सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने पर अड़ी है।

चौधरी ने बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर किसान भवन में रालोद की ओर से आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की जमीनों को उद्योगपतियों को देकर किसानों को गुलाम बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

रालोद नेता ने किसी का नाम लिये बगैर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा ''देश और प्रदेश को बे-औलाद लोग चला रहे हैं तो उन्हें परिवार का दर्द दिखाई नहीं देगा।''

चौधरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले ही पूरी भाजपा को हिलाकर रख दिया है। पैर में चोट लगने के बाद अब वह घायल शेरनी बन गई हैं। चुनाव के बाद वह फिर मुख्यमंत्री बनेंगी।

इस किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन के ओर पुख्ता इंतजाम किये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है