लाइव न्यूज़ :

अपने विरोध में बोलने की आवाज दबाने के लिए यूएपीए का इस्तेमाल कर रही सरकार: जयंत चौधरी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 00:37 IST

Open in App

हाथरस/बुलंदशहर, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को कहा कि सरकार के विरोध में बोलने वालों की आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार गैर कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई कर रही है। चौधरी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर भी केंद्र की आलोचना की।

टेनी के बेटे को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। आरएलडी नेता ने बुधवार को हाथरस और बुलंदशहर में आयोजित जनसभाओं के दौरान भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर हमला बोला।

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चौधरी ने अपनी ‘आशीर्वाद पथ’ यात्रा के दौरान जनसभाएं की। आरएलडी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने जनसभा में कहा, “प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को गिरफ्तार करना चाहिए था लेकिन वह गिरफ्तार नहीं किये गए और इसकी बजाय उन्हें दिल्ली बुलाया गया और केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) ने उन्हें अपने बगल में बिठाया। इसके बाद उन्होंने उन्हें आशीर्वाद देकर वापस भेज दिया ताकि वह किसानों को कुचलने और विरोध में उठने वाले स्वर को दबाने का अपना काम कर सकें।”

चौधरी ने कहा, “एक कानून है यूएपीए, जिसका इस्तेमाल आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए किया जाता है। आज उसी कानून के इस्तेमाल से सरकार अपने विरोध में उठने वाले स्वरों को दबा रही है। जब से मोदी जी सत्ता में आए हैं, यूएपीए के तहत 8,300 मामले दर्ज किये गए हैं। यह कानून उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है जो सरकार के विरोध में बोलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान