लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकट का सामना कर रहीं महिलाओं के लिये केन्द्रों का गठन करेगी सरकार: ईरानी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे मानव तस्करी के गठजोड़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसे केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा मिल सके। .

मानव तस्करी के उन्मूलन पर राष्ट्रीय परामर्श के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक, 2021 के पारित होने के साथ, सरकार सीमा पार तस्करी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन और उसके सहयोगी समूह 'बचपन बचाओ आंदोलन' द्वारा किया गया।

ईरानी ने कहा, '' हमने तस्करी संबंधी अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ पर, विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी के तहत उन महिलाओं के लिए केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परेशानी या संकट में हैं ताकि महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा मिल सके।''

मंत्री ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि विधेयक के पारित होने से हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उस सहयोग को बढ़ाएंगे ताकि सीमा पार तस्करी से निपटाजा सके, जो महिलाओं और बच्चों की तस्करी के संबंध में चिंता का प्रमुख विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?