लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में 20 गौसंरक्षण केंद्रों की स्‍थापना करेगी सरकार

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:13 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जनवरी उत्‍तर प्रदेश सरकार प्रदेश में निराश्रित व बेसहारा गोवंश के संरक्षण और उनकी समस्‍या के निराकरण के लिए 16 जिलों में 20 गौसंरक्षण केंद्रों की स्‍थापना करेगी।

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

इसके लिए सरकार द्वारा 12 करोड़ रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से इटावा, कानपुर देहात, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, झांसी, बांदा, बस्ती, सिद्धार्थ नगर में एक-एक तथा अंबेडकर नगर, हरदोई, बहराइच व फतेहपुर में दो-दो गौ संरक्षण केंद्रों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 60 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की गई है।

बयान के अनुसार इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा निदेशक प्रशासन एवं विकास पशु पालन विभाग को शासनादेश जारी करते हुए गौ संरक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता निर्विवाद रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। कार्यदायी संस्था द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विशेषताओं एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब