लाइव न्यूज़ :

सरकार जल्द जारी करेगी नयी साइबर सुरक्षा रणनीति: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक राजेश पंत ने कहा है कि सरकार जल्द ही नयी साइबर सुरक्षा रणनीति जारी करेगी।

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) की ओर से शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह रणनीति भारत में साइबर दुनिया के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को समग्रता से कवर करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि सरकार इस साल नयी साइबर सुरक्षा रणनीति जारी करेगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘इस रणनीति की दृष्टि में सुरक्षित, लचीला, जीवंत और विश्वसनीय साइबर क्षेत्र सुनिश्चित करना है।’’

पंत ने कहा कि नयी रणनीति राष्ट्रीय संसाधन के रूप में डाटा हो या घरेलू क्षमताओं का निर्माण या फिर साइबर ऑडिट, विभिन्न पहलुओं के दिशानिर्देश के रूप में होगी।

पीएएफआई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक पंत ने कहा, ‘‘इस नयी रणनीति में लगभग 80 बेजोड़ प्रदाय हैं।’’पीएएफआई संवाद का मुख्य विषय ‘‘नयी सामान्य स्थिति में साइबर सुरक्षा’’था।

दूरसंचार क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर पंत ने कहा, ‘‘जहां अन्य देशों ने कौन सी कंपनी उसके यहां काम नहीं कर सकती, उसकी काली सूची तैयार की है, तो भारत ने उन कंपनियों की सूची तैयार की, जो भारत में काम कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos