लाइव न्यूज़ :

‘नमामि गंगे 2.0’ परियोजना शुरू करेगी सरकार

By भाषा | Updated: October 3, 2021 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्तूबर केंद्र सरकार गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता एवं निर्मलता के अभियान को और गति प्रदान करने के लिये ‘‘नमामि गंगे 2.0’’ परियोजना शुरू करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने ‘‘भाषा’’ को बताया, ‘‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत ‘नमामि गंगे 2.0’ परियोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसकी शुरुआत के लिए प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। नमामि गंगे 2.0 परियोजना संबंधी प्रस्ताव पर आधिकार सम्पन्न वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में विचार किया गया है। अभी यह प्रस्ताव वित्त विभाग के समक्ष है।’’

उन्होंने बताया कि अगले महीने तक इस परियोजना के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘नमामि गंगे परियोजना को आगे पांच साल के लिये बढ़ाया जायेगा। इसमें पूरी हुई परियोजनाओं के रख-रखाव पर खास ध्यान दिया जायेगा।’’

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई 2015 को एक व्यापक कार्यक्रम के तहत गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिये नमामि गंगे परियोजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना को पांच वर्ष में पूरा करने के लिये कुल 20,000 करोड़ रूपये आवंटित किये गये थे।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2021 तक नमामि गंगे परियोजना के लिये 30,255 करोड़ रूपये आवंटित किये गए हैं और 11,842 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। अगस्त माह तक 167 परियोजनाओं पर काम पूरा हो गया है, 145 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा 28 परियोजनाओं पर निविदा की प्रक्रिया चल रही है।’’

सूत्रों ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के दूसरे चरण के तहत जल मल संयंत्रों (एसटीपी) सहित समस्त परियोजनाओं के रख-रखाव पर जोर दिया जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश में आगरा, मेरठ, सरहारनपुर जैसे शहरों तथा बिहार में बक्सर, मुंगेर, बेगुसराय सहित अन्य क्षेत्रों में परियोजनाओं पर काम पूरा किया जायेगा। इसके साथ ही शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े कार्यक्रमों एवं योजनाओं तथा यमुना, काली एवं अन्य सहायक नदियों की स्वच्छता संबंधी परियोजनाओं पर भी कार्य होगा।

नमामि गंगे एकीकृत गंगा संरक्षण मिशन संबंधी व्यापक प्रस्ताव का आशय भारत सरकार की गंगा पुनरुद्धार से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को मिलाकर योजना के आकार, कार्यक्रमों एवं क्षेत्रों को बढ़ाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी