लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा पुनर्निर्माण परियोजना के तहत सरकार बनाएगी ‘डिफेंस एंक्लेव’

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत रक्षा क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों और कर्मियों के लिए एक बड़ा ‘‘डिफेंस एंक्लेव’’ (रक्षा परिवृति) तैयार किया जाएगा।

यह जानकारी केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी।

उनके मुताबिक उपराष्ट्रपति आवास और उसके आसपास की इमारतों को तोड़कर ‘‘डिफेंस एंक्लेव’’ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। उपराष्ट्रपति का नया आवास साउथ ब्लॉक के निकट होगा।

वर्तमान में रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, रक्षा सचिव, सेना प्रमुख, नौ सेना प्रमुख और कई थ्री-स्टार रैंक के अधिकारियों का कार्यालय साउथ ब्लॉक में है।

नौ सेना, सेना और वायु सेना के कार्यालय भी लूटियन क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली के विभिन्न इलाकों में है।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के कई स्थानों पर विभिन्न कार्यालय हैं। अब उनका अपना एक बड़ा ‘डिफेंस एंक्लेव’ होगा। इसका निर्माण 2026 तक पूरा होगा और यह केंद्रीय सचिवालय के तहत निर्मित होने वाली 10 इमारतों का हिस्सा होगा।’’

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत एक नए संसद भवन, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर के क्षेत्र में नया केंद्रीय सचिवालय, प्रधानमंत्री का नया आवास और कार्यालय के साथ उपराष्ट्रपति एंक्लेव का निर्माण किया जाना है।

सूत्र ने कहा, ‘‘जिस जमीन पर वर्तमान में अभी उपराष्ट्रपति का आवास है, उसका और आसपास के इलाके का इस्तेमाल नये एंक्लेव के लिए किया जाएगा।’’

तय कार्यक्रम के मुताबिक नया संसद भवन नवंबर 2022, प्रधानमंत्री आवास दिसंबर 2022, उपराष्ट्रपति एंक्लेव सितंबर 2022, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र अप्रैल 2023, सांसदों का कक्ष मार्च 2024, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार जून 2024 और केंद्रीय सम्मेलन केंद्र दिसंबर 2026 तक तैयार कर लिया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू