लाइव न्यूज़ :

एचएएमए के तहत अंतर देशीय दत्तक ग्रहण को आसान बनाने के लिये नए दिशा-निर्देश लाएगी सरकार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण ने अंतर-देशीय दत्तक ग्रहण को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम के तहत नियम बनाए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अब तक हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम (एचएएमए) के तहत अंतर-देशीय दत्तक ग्रहण के लिए केंद्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) के लिए कोई नियम नहीं थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''इसके चलते जब एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) या भारत के प्रवासी-नागरिक एचएएमए के तहत गोद लेते थे, तो उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था। अब इसे समाप्त कर दिया गया है और सीएआरए एक जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए सत्यापन के आधार पर एक एनओसी जारी करेगा।''

उन्होंने कहा कि अब तक एनओसी एक अदालत द्वारा जारी किया जाता था, जिसमें काफी समय लगता था।

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने गोद लेने के नियमों में एक नया खंड भी पेश किया है, जिसके तहत जब माता-पिता गोद लेने के दो साल के भीतर अपने गोद लिए हुए बच्चे के साथ विदेश जाते हैं, तो उन्हें कम से कम दो सप्ताह पहले भारतीय राजनयिक मिशनों को उनके प्रस्थान और आगमन के बारे में सूचित करना होगा।

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सीएआरए को एचएएमए के तहत नियम बनाने का निर्देश दिया है कि कैसे कानून के तहत अंतरदेशीय गोद लिया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, ''मंत्रालय ने नियमों को अंतिम रूप दे दिया है और इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।''

एचएएमए बच्चों को गोद लेने के नियमों से संबंधित है। यह गोद लिए गए बच्चे को जैविक बच्चे को मिलने वाले सभी अधिकार प्रदान करता है।

अधिकारी ने कहा कि गोद लेने में प्राथमिकता उन्हीं लोगों को दी जा सकती है, जो समान राज्य से हों ताकि बच्चे के लिये सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश संरक्षित रहे।

फिलहाल लोगों को तीन राज्यों का विकल्प मिलता है, जहां से वे गोद लेना चाहते हैं। लेकिन किशोर न्याय अधिनियम में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बच्चे को उसी सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति में बरकरार रखा जाना चाहिए , जिसमें वह पहले था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग